Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार

कटरा बाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार


थाना कटराबाजार क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

  गोण्डा जनपद  में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्री विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में  थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-589/2023 धारा 363,  366, 504, 506, 352, 376(3), भादवि व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त दद्दन पुत्र सलीम निवासी मंगरे पुरवा मौजा जयरामजोत थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को थाना कटराबाजार पुलिस के अथक प्रयास से दुबहा मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादिनी द्वारा थाना कटराबाजार पर उसकी नाबालिक पुत्री को विपक्षी द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में मु0अ0सं0-589/2023 धारा 363,  366, 504, 506, 352 भादवि बनाम दद्दन पुत्र सलीम  आदि 05 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 22.02.2024 को थाना कटराबाजार की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त दद्दन पुत्र सलीम निवासी मंगरे पुरवा मौजा जयरामजोत थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को दुबहा मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 376(3) भादवि व 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. दद्दन पुत्र सलीम निवासी मंगरे पुरवा मौजा जयरामजोत थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-589/2023 धारा 363,  366, 504, 506, 352, 376(3), भादवि व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.