*डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा श्रावस्ती एयरपोर्ट श्रावस्ती व थाना न्यू मार्डन थाना जनपद श्रावस्ती का भ्रमण कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये गये |*
आज दिनाँक 21/02/2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा श्रावस्ती एयरपोर्ट जनपद श्रावस्ती का भ्रमण किया गया| इस दौरान डीआईजी द्वारा एयरपोर्ट की सुरक्षा के सम्बन्ध में निरीक्षण कर सम्बन्धित से जानकारी ली गयी| डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की समय-समय पर ब्रीफिंग किये जाने तथा एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये |
निरीक्षण क्रम में डीआईजी द्वारा न्यू माडर्न थाना जनपद श्रावस्ती का भ्रमण किया गया| इस दौरान थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने,नियमित पैदल गस्त कराने,अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा थाने के भवनों/परिसर की साफ-सफाई रखे जाने एवं शिकायती प्रार्थऩा पत्रों में तत्काल जाँच करवा कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये |
*इस दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे|*
