Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*


गोण्डा पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-178/21, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना तरबंगज से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामसुरेमन को ग्राम गभौरा थाना उमरीबेगमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी राकेश पाण्डेय पुत्र शान्ति प्रसाद पाण्डेय निवासी सरावां थाना तरबगंज जनपद गोण्डा थाना तरबंगज पर सूचना दिया कि प्रार्थी के चाचा राजकरन जिनके सन्तान नही है उनकी कृषि योग्य भूमि की वरासत प्रार्थी व प्रार्थी के भाई के नाम दर्ज है। विपक्षीगण द्वारा मेरे चाचा राजकरन के हिस्से की भूमि हड़पने की नियति से जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करवा लिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 04.01.2024 को हुकुम तहरीरी पर थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त रामसुरेमन पुत्र केशरीदत्त को ग्राम गभौरा थाना उमरीबेगमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.