Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर

अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर


इटियाथोक/गोण्डा 

स्थित बहलोलपुर बाजार के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें अपरा -तफरी   में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर के मुखिया के मौत से परिजनों का कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक इटियाथोक थाना क्षेत्र के पारासराय खास गांव निवासी भास्कर नाथ तिवारी प्रतिदिन की भांति गुरुवार प्रातः काल में पड़ोस गांव सादिकपुरवा के रहने वाले मुन्नालाल यादव के साथ गोंडा बलरामपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। जैसे ही दोनों बहलोलपुर बाजार के समीप पहुंचे पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने भास्कर तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद मुन्नालाल की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि श्री तिवारी सदाशिव पीएचसी में वार्डबॉय के पद पर तैनात थे और पिछले जून माह में सेवा निवृत्त हुए थे। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.