Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या ने विकास खण्ड रेहरा बाजार में सभागार का फीता काट कर किया उद्घाटन*।

*मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या ने विकास खण्ड रेहरा बाजार में सभागार का फीता काट कर किया उद्घाटन*। 



 उतरौला बलरामपुर 
गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या ने विकास खण्ड परिसर में बने सभागार व खण्ड विकास अधिकारी के चैंबर का  कायाकल्प के बाद बैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। 
 ग्राम पंचायत भैरवा में मनरेगा योजना से चल रहे चकरोट पर मिट्टी पटाई का स्थलीय जाँच किया गया है जिले के सभागार में सभी नौ खण्ड विकास खण्ड अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। 
विकास खण्ड रेहरा बाजार के  सभागार व बीडीओ चेम्वर का कायाकल्प होने के बाद आज इसका उद्घाटन किया गया है। 
   बीडीओ चैंबर व सभागार को पंचम बित्त योजना अन्तर्गत 7 लाख 61 हजार की लागत से हाईटेक वनाया गया है,जिसमें वाई फाई,ए सी ,प्रोजेक्टर ,कान्फ्रेंस टेवुल, प्रत्येक टेवल पर हाईटेक माइक, साउंड, बी आई पी चेयर,आदि का बंदोबस्त का सुविधा किया गया है। इस मौके पर प्रमुख पंकज सिंह चौहान,डी डी ओ गिरीश चन्द्र पाठक, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डी सी मनरेगा सतीश कुमार पाठक, बी डी‌ ओ सुमित कुमार सिंह , प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर उत्कर्ष मिश्रा ,सहित जिले के सभी खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.