*उतरौला क्षेत्र के पेहर बाजार की मोनिका शुक्ला चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर तहसील का नाम रौशन किया* *शिव बहादुर शुक्ला , मां विद्या बेटी की सफलता पर खुश*
उतरौला (बलरामपुर)
चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बलरामपुर जिले की उतरौला तहसील के ग्राम सभा पेहर की मोनिका शुक्ला ने सफलता का परचम लहराया है।
मोनिका शुक्ला मेडिकल स्टोर संचालक शिव बहादुर शुक्ला की बेटी हैं। चार्टर्ड अकाउंट की फाइनल परीक्षा पास करने वाले मोनिका शुक्ला अब अपने नाम के आगे सीए का इस्तेमाल कर सकेंगी।
मोनिका ने यह सफलता अपने कठिन परिश्रम के साथ प्राप्त की है।
बेटी की सफलता से पूरा परिवार बहुत खुश है, भाई डॉक्टर सचिन शुक्ला ने अपने हाथों से बहन को मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी। मोनिका की मां विद्या शुक्ला का कहना है कि वह इस परीक्षा के लिए बहुत ही मेहनत कर रही थीझ आखिरकार भगवान ने उसकी सुनी ली और वह परीक्षा में उत्तीर्ण होकर ना ही अपने घर का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
