Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


सरकारी नर्सरी से मोटे मोटे खैर के पेड़ हुए गायब।

सरकारी नर्सरी से मोटे मोटे खैर के पेड़ हुए गायब।


सूचना देने के बाद भी नही पहुंचे जिम्मेदार।


ठेकेदार ने प्रधान का नाम बताकर खैर के पेड़ को किया गायब।


कर्नलगंज गोण्डा/कर्नलगंज के चचरी बाजार से सटे हुए वह चचरी पुलिस चौकी के जस्ट सामने वन विभाग की नर्सरी है जो पल्हा पुर नर्सरी के नाम से जानी जाती है जिसमें कई लाख के कीमती पेड़ वन विभाग द्वारा लगाए गए थे लेकिन वहां पर जिम्मेदारों के साथ-साथ पुलिस विभाग की मिली भगत से खैर जैसे कीमती पेड़ कुछ लोग काट कर उठा ले गए जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दूरभाष से अवगत कराया गया था लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आज तक किसी भी अधिकारी या पुलिस ने इसकी खोज बीन करनी उचित नहीं समझा,आपको बता दें की चचरी पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही वन विभाग की नर्सरी लगी है जिसमे काफी कीमती लकड़ियों के पुराने पुराने पेड़ लगे हुए है जो बिना किसी परमीशन या फिर लिल्लामी के काट लिए गए जिसकी जानकारी दूरभाष पर वन विभाग इंस्पेक्टर अशोक पाण्डेय से ली गई तो उन्होंने बताया कि इसकी मुझे कोई सूचना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.