युवा कल्याण विभाग के तत्त्वावधान में *उ.प्र. ग्रामीण खेल लीग* अंतर्गत *जनपद गोण्डा* की 2 दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनाँक 3/01/2024 को *जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम* में
जिलाधिकारी महोदया गोण्डा द्वारा किया गया।पहले दिन एथलेटिक्स जूनियर, कबड्डी,वॉलीबाल एवं कुश्ती की सभी वर्ग की प्रतियोगिताएँ सम्पन्न करायी गयी,जिसमें विजयी प्रतिभागियों को मेडल,शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
100 मी एवं लम्बी कूद बालक वर्ग में राजन तिवारी प्रथम एवं क्रमशः अजीत यादव व गुलशन द्वितीय रहे।100 मी,800 बालिका वर्ग में बेलसर की सालमुनिशा प्रथम रहीं।
कबड्डी सीनियर महिला में छपिया प्रथम एवं पुरुष सीनियर वर्ग में नवाबगंज प्रथम व झंझरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
उक्त अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम,उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर उपस्थित रहे एवं विभिन्न विद्यालयों के पी.टी.आई. व व्यायाम प्रशिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ।
