श्रम विभाग के भ्रष्टाचार को लेकर पीड़ित ने सूबे के मुखिया से की शिकायत
गोंडा जहां एक तरफ सुबह के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जीरो टार्लेट बताया जा रहा है वही जनपद गोंडा में श्रमिकों को दिए जाने वाले सुविधाओं पर भ्रष्टाचारियों एवं दलालों की नजर गड़ी हुई है बिना चढ़ावा चढ़ाए श्रमिकों तथा श्रमिकों के हक के अनुदान पर भी ग्रहण लगा हुआ है
बताते चलें मामला जनपद उत्तर प्रदेश के यूपी श्रम आयुक्त कार्यालय देवीपाटन मंडल के मुख्यालय गोंडा का है पीड़ित संदीप कुमार पुत्र बृजमोहन निवासी बबुरास थाना कर्नलगंज ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया की श्रम आयुक्त कार्यालय में तैनात सहायक श्रम आयुक्त मोहम्मद अब्बास द्वारा निजी स्वार्थ को लेकर भ्रष्टाचार की सीमा लांघ चुके हैं पीड़ित ने बताया की उप श्रम आयुक्त कार्यालय में कार्यरत सहायक श्रम आयुक्त मोहम्मद अब्बास पूर्व में इसी कार्यालय में श्रम परिवर्तन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे मोहम्मद अब्बास अब इसी कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं उक्त सहायक श्रम आयुक्त मोहम्मद अब्बास का दलालों का एक गिरोह है जो शादी अनुदान में तथा शिशु लाभ योजना सहित अन्य योजनाओं में फर्जी अपात्र आवेदन कराकर लाखों का घोटाला करते हैं और पात्र लाभार्थियों का फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है या भुगतान लंबित कर छोड़ दिया जाता है कार्यालय के संविदा कर्मचारी विनोद पांडे तथा अशोक पांडे जो कार्यालय के संविदा कर्मी है जो प्रति फॉर्म 10000 से₹15000 तक खुलेआम लूट रहे हैं जो लाभार्थी उक्त धनराशि देने की स्थिति में नहीं है उसको दौड़ाकर प्रताड़ित करने के बाद मोहम्मद अब्बास द्वारा उनके दो संविदा कर्मियों की मिली भगत से फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया की उक्त लोगों द्वारा आवेदक को प्रताड़ित व धमकी दी जाती है और आंशिक रूप से बहुत कम पात्र लाभार्थी लाभ पाए हैं जिन लाभार्थियों के आवेदन फर्जी अभिलेखों के आधार पर होता है मात्र उन्हीं को मोहम्मद अब्बास तथा उनके लोगों द्वारा आवेदन का भुगतान दिया जाता है जो जनहित में जन विरोधी व विधि विरुद्ध है जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को देकर न्यायोचित जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है
