Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कोहरे के कारण मोटर साईकिल लेकर सूखे नाले मे गिरने से हुई मौत

कोहरे के कारण मोटर साईकिल लेकर सूखे नाले मे गिरने से हुई मौत 

कटरा बाजार / जनपद गोण्डा के थाना कटरा बाजार अंतर्गत आज दिनांक 11.01.24 को सुबह 07.00 बजे करीब जनता के व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई कि अहिरहन पुरवा गंडाही ग्राम की सड़क पर सूखे नाले के मोड़ पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की लाश पड़ी है।जिस पर मौके पर चौकी प्रभारी धोबहाराय व अन्य फोर्स को भेजा गया,तो ज्ञात हुआ कि मृतक फिरंगी पुत्र रामू  उम्र 20 वर्ष चंदवतपुर घाट थाना कोतवाली देहात गोण्डा का निवासी है।यह रात्रि में ग्राम सर्वांगपुर के अकलाश पुरवा में अपनी बुआ के घर आया था,रात्रि में ही 21.00 बजे के बाद अपनी बुआ के घर से अपने घर वापस जाने के लिए निकला था।कोहरे में अचानक मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सहित नाले में चला गया।नाला सूखा हुआ है।संभवतः नाले से बाहर निकलने का प्रयास भी किया परंतु अंदरूनी चोंट के कारण वहीं रात्रि भर पड़ा रह गया और उसकी मृत्यु हो गई।परिजन मौके पर मौजूद हैं।उनसे फौती सूचना लेकर पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया जा रहा है।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.