Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-*



*पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार मे जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी कर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश-*

*अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-*

           दिनांक 10.01.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की गयी जिसका मुख्य विषय कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण रहा। महोदय द्वारा सर्वप्रथम अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर वहां के सभ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आस-पास के क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त करने तथा रूट डायवर्जनों का कड़ाई से पालन कराने व अयोध्या की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की सघनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय ने महत्वपूर्ण अपराधों, प्रगतिशील अपराधों, मासिक निरोधात्मक कार्यवाही, प्रगतिशील निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित अपराध, प्रगतिशील महिला उत्पीडन से सम्बन्धित अपराध व एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट से सम्बन्धित अपराध की सर्किलवार/थानावार विवरण को देखा गया साथ ही डकैती/लूट/हत्या/चैन स्नैचिंग/फिरौती अपहरण/नकबजनी/वन माफियाओं व वाहन चोरी के पेंडिंग मुकदमों में सम्पत्ति की बरामदगी व पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त को और अधिक बढाने तथा बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ पीआरवी वाहनों की निरन्तर चेकिंग करते हुए सवेदनशील स्थानों पर पीआरवी वाहनो की सक्रियता बढ़ाए जाने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा लंबित पड़ी विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, गोवध व एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के तहत अभियुक्तों की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने के साथ अपराधियों के विरूद्ध एच0एस0 खोले जाने व गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने व गैंग पंजीकरण की कार्यवाही करते हुए टॉप-10 अपराधियों का चिन्हीकरण कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्ताओं, गुमशुदा प्रकरणों में सर्विलांस की मदद से शीघ्र कार्यवाही कर जल्द से जल्द अपह्ताओं/गुमशुदा की बरामदगी करने व महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये थानो पर गठित एण्टीरोमियों टीमों की क्रियाशीलता निरंतर जारी रखने, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक क्रियाशील बनाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनने व उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए साथ ही जनसुनवाई, महिला बीट व आगामी त्योहारों में सतर्कता बरतते हुए अराजक तत्वों पर कार्यवाही करने तथा लोवर व सेशन कोर्ट में गम्भीर अपराधों में चिन्हित मुकदमों में साक्षियों की उपस्थिति कराकर अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा कराने तथा आई0जी0आर0एस0/जनशिकायती प्रार्थनापत्रो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। 
*इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, वाचक पुलिस अधीक्षक, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मौजूद रहे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.