Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


इटियाथोक पुलिस द्वारा चोरी से लकड़ी काटने/व्यापार करने के आरोपी अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से पिकअप वाहन पर लदे 05 अदद लकड़ी (सागौन) का बोटा बरामद-*



*थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा चोरी से लकड़ी काटने/व्यापार करने के आरोपी अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से पिकअप वाहन पर लदे 05 अदद लकड़ी (सागौन) का बोटा बरामद-*

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के कुशल नेतृत्व में इटियाथोक पुलिस द्वारा चोरी से लकड़ी काटने/व्यापार करने वाले अभियुक्तगण 01. उमाकान्त कसौधन 02. अन्नू उर्फ बकरीदी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से पिकअप वाहन पर लदे 05 अदद जंगली लकड़ी (सागौन का बोटा) कैश बरामद थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 14/2024, धारा 379, 411 भादवि व 26 भारतीय वन अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 11.01.2024 को थाना इटियाथोक के उ0नि0 अमित यादव मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जंगल में चोरी से सागौन के पेड़ों को काटकर उनका बोटा बनाकर पिकअप वाहन में लादकर विशुनपुर तिवारी से रमवापुर होते हुए कौडिया बाजार गोण्डा की तरफ जा रहे  है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्तगण 01. उमाकान्त कसौधन 02. अन्नू उर्फ बकरीदी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से पिकप वाहन पर लदे 05 अदद जंगली लकड़ी (सागौन का बोटा) कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. उमाकान्त कसौधन पुत्र अमरनाथ कसौधन निवासी ग्राम इटियाथोक बाजार थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा स्थायी पता ग्राम पाण्डेयपुरवा पारासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा। 
02. अन्नू उर्फ बकरीदी पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम विरमापुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0- 14/2024, धारा 379, 411 भादवि व 26 भारतीय वन अधि0 थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. जंगली लकड़ी सागौन के बोटा -05 अदद 
02. पिकअप वाहन सं0 UP43T9319

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 अमित यादव 
02. हे0का0 धनन्जय यादव
03. हे0का0 श्रवण कुमार मिश्रा
04. का0 श्रवण कुमार मिश्र
05. वन विभाग की टीम


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.