Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पुलिस अधीक्षक ने खुशियों_के_पल_बच्चों_के_संग

*खुशियों_के_पल_बच्चों_के_संग*

*पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने दीपावली के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में कर्मचारियों व पुलिस परिवारों के बच्चों को मिठाई व उपहार देकर बांटी खुशियां*

*जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी पुलिस कर्मियों ने संसाधन विहीन परिवारों, बच्चों एवं वृद्धजनों को मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, फल, मिठाई व दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां, उपहार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*
            आज दिनांक 12.11.2023 को दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने रिजर्व  पुलिस लाइन गोंडा में पुलिस कर्मियों व पुलिस कर्मियों के परिजनों व बच्चों को उपहार, मिठाई  आदि देकर खुशियां बाटी, उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
 इसी तरह जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी पुलिस कर्मियों द्वारा गांव में जाकर संसाधन विहीन परिवारों, बच्चों व बुजुर्गों को मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, मिठाई, फल व अन्य उपहार भेंट कर खुशियां बांटी गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और बोले थैंक्यू पुलिस अंकल।

गोण्डा पुलिस आप सब की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.