Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा /पुलिस मुठभेड़ में चार अभियुक्त हुए गिरफ्तार



पुलिस मुठभेड़ में 04 लूटेरे गिरफ्तार, थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ हुई लूट का सफल अनावरण, कब्जे से 02 अदद मोटरसाइकिल, 02 अदद तमंचा मय कारतूस, 01 अदद चाकू व लूट का रू0 1,16,200/- बरामद।*

दिनांक 06.11.2023 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की एक फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ लूट की घटना हुई है, उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण/बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना वजीरगंज पर कई टीमें लगाई गयी थी।

जिसके क्रम में आज दिनांक 12.11.2023 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 00.30 बजे रात्रि में कुडनिया गणेशपुर मार्ग टिकरी जंगल के पास सड़क के किनारे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग/मुठभेड़ में 02 बदमाशों 01. सुजल यादव उर्फ रूद्रा व 02. रामअवध यादव को पैर में गोली लगी है जिनका पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी वजीरंगज में इलाज चल रहा है। तथा 02 अभियुक्त 01. राजू शर्मा व 02. राजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  अभियुक्तों के पास से  कुल रूपये 1,16,200/- लूट का, लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल तथा 2 अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01- सुजल यादव पुत्र संजय यादव निवासी ग्राम अहिरनपुरवा मौजा चौखट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. रामअवध यादव पुत्र राघवराम निवासी ग्राम चौखट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
03. कुलदीप गुप्ता पुत्र सियाराम गुप्ता निवासी ग्राम बढ़ईपुरवा मौजा चौखट थाना वाजीरंगज जनपद गोण्डा।
04. राजू शर्मा पुत्र धनीराम शर्मा निवासी बढ़ईपुरवा मौजा चौखट थाना वाजीरंगज जनपद गोण्डा।

*अनावरित अभियोग-*
01. मु0अ0स0 482/23 धारा 392, 411, 120बी, 307, 34 भादवि थाना वजीरंगज जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग*
01. मु0अ0स0 492/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 1,16,200/- रूपये लूट की धनराशि, 
02. घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल। 
03. 2 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 
04. 02 अदद खोखा कारतूस 9 एमएम ।
04. 1 अदद अवैध चाकू 
05. 01 अदद टैबलेट क्षतिग्रस्त

*गिरफ्तारकर्ता टीम-*
01. थानाध्यक्ष अभय सिंह मय टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.