*मुख्यमंत्री के निर्णय से भट्ठा मालिकों के चेहरे पर छाई खुशी*
गोंडा/सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईंट भट्ठा मालिकों को राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है जिससे भट्ठा मालिकों के चेहरे पर खुशी झलकती नजर आई तथा मुख्यमंत्री के इस आदेश का किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईंट भट्ठा जगत को बड़ी राहत देते हुए ईंट निर्माण के लिए 2 मीटर मशीन द्वारा खनन की अनुमति प्रदान करने के निर्णय को कैबिनेट में पास करने का फरमान जारी किया इस निर्णय से जनपद के समस्त ईंट निर्माताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उक्त निर्णय का स्वागत किया
बताते चलें आज दिनांक 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को अवध ईंट भट्ठा समिति के तत्वाधान में एक बैठक आहुति की गई जिसके बैठक अध्यक्ष अमरेश दत्त सिंह के आवास पर जनपद के समस्त ईंट भट्ठा संचालकों की बैठक में मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत कर खुशी इजहार करते हुए सभी ने एक और में कहा कि सूबे के जनप्रिय मुख्यमंत्री के इस निर्णय से भट्ठा स्वामी को नई संजीवनी प्रदान करने का काम किया है इस निर्णय से सुबह के तमाम गरीब परिवारों को रोजी-रोटी का साधन प्राप्त होता है इस मौके पर तमाम भट्ठा मालिक मौजूद रहे तथा इस निर्णय की भूरि भूरि प्रशंसा की
