*पीड़ित ने लगाया पुलिस पर जबरन जमीन कब्जा करा देने का आरोप*
गोंडा/पीड़ित ने धानेपुर पुलिस पर जबरन जमीन कब्जा करा देने का आरोप लगाते हुए coसदर,पुलिस अधीक्षक गोंडा से लगाई न्याय की गुहार
मामला जनपद गोंडा के थाना धानेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ख्वाजा जोत के ग्राम (राम खंडवा) का जहां पीड़ित पृथ्वी नाथ यादव ने बताया की पीड़ित का घर गांव के अंदर बना हुआ है विपक्षी राधेश्याम जबरन पुलिस से मिलकर उसकी टीनशेड रक्खा जगह कब्जा करने का प्रयास कर रहे है।जबकि मौका मुआयना so धानेपुर सतेंद्र वर्मा भी कर चुके है।हल्का प्रभारी si आदित्य कुमार का0 भगत सिंह विपक्षी से मिलकर टीन शेड पर राधेश्याम यादव को देने का दबाव बना रहे है व गाली गलौज कर रहे है जिसका वीडियो भी किसी ने बना लिया।थानाध्यक्ष फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने व जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहे है।co सदर, व पुलिस अधीक्षक से पीड़ित ने गुहार लगाई की उसकी जमीन टीनशेड वाली जिस पर उसका 50 साल से कब्जा है।उसे पुलिस द्वारा राधेश्याम को दिलाने का न दबाव बनाया जाय और si आदित्य व का0 भगत सिंह के द्वारा जबरन कब्जा कराने का दबाव बनाने, गली गलौज करने के विरुद्ध कठोर कार्यवाही व किसी वरिस्ठ अधिकारी से जांच कराकर न्याय दिलाया जाय।जो वीडियो में देखा जा सकता है।मामले का पुलिस अधीक्षक गोंडा ने लिया संज्ञान co सदर को जांच के लिए मौके पर भेजा।पुलिस पर जबरन जमीन दिलाने का दबाव बनाने व गाली देने के संबंध में हो सकती है कठोर कार्यवाही
