कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हुआ मां बाराही धाम का मेला
इस शारदीय नवरात्रि में जहां पूरे भारत के कोने कोने में नवरात्र त्योहार बड़े सौहार्द के साथ मनाया जाता है बता दें गांव से लेकर शहर तक हर गली चौराहे पर मां दुर्गा विराजित की जाती है और अपनी सुख समृद्धि के लिए श्रद्धालु मां भगवती का पूजा अर्चना करते हैं बता दे गोंडा के मुकुंदपुर में एक एक बहुत ही दिव्य मंदिर विराजित है कुछ लोग उत्तरी भवानी और कुछ लोग मां बाराही के नाम से जानते हैं गोंडा मुख्यालय से रगड़गंज बाजार होते हुए उमरी से मां बाराही धाम पहुंचा जा सकता है बता दे की इस वर्ष शारदीय नवरात्र में लगभग दो लाख लोगों ने मां बाराही का दर्शन पूजन किया बता दें की पूरे नवरात्र में मंदिर कपाट खुलते ही भक्तो का तांता लग जाता था दर्शन करने वाले भक्त लगभग दो किलोमीटर लंबी लाइन लगाकर मां बाराही का दर्शन किए वहीं इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी मेले में जगह जगह पे सी सी टी वी कैमरा लगाया गया था की अगर कही पर किसी भी प्रकार की गतिविधि हो तो तुरंत पता चल जाए थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ नवो दिन तैनात रहे बता दें की मेला प्रभार इस बार एस एस आई अस्वनी कुमार राय को दिया गया था नवरात्रि के पर्व पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मां बाराही का दर्शन पूजन किया और तरबगंज एस डी एम भारत भार्गव ने भी मां बाराही से अपनी मिन्नते मांगी मंदिर महंत साध्वी रामा देवी ने बताया की हर नवरात्र से अच्छी व्यवस्था इस बार की गई थी आने वाले भक्तों को अच्छे से दर्शन हो सके इसके लिए गोंडा पुलिस का भरपूर सहयोग रहा
