Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालक को बरामद कर उसके परिजन को किया सुपुर्द-*



*थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालक को बरामद कर उसके परिजन को किया सुपुर्द-*

पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल ने ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा बालकों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में गुमशुदा/अपहृत बालक उम्र 12 को पतारसी-सुरागरसी कर बरामद किया गया। गुमशुदा लड़का अपने घर से रिश्तेदार के घर चला गया था तथा वहां से घर वापस नहीं गया था। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 12.10.2023 को गुमशुदा बालक के चाचा द्वारा थाना कटराबाजार में इसकी सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कटरा बाजार में गुमशुदगी दर्ज किया गया था। गुमशुदा/अपहृत बालक को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य की आमजनमानस में काफी सराहना की जा रही है।

*बरामदगी टीम-*
उ0नि0 सरफराज खान मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.