Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोर को किया गिरफ्तार मॉल हुआ बरामद

कटरा बाजार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोर को किया गिरफ्तार मॉल हुआ बरामद



थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा  24 घन्टे के अन्दर चोरी की घटना का अनावरण  अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की गई सम्पूर्ण सम्पत्ति बरामद

गोंडा  पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा  अंकित मित्तल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में चोरी व नकबजनी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। महोदय के आदेश के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया कर्नलगंज कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री करूणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में आज दिनाकं 18.10.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 497/23 धारा 457/380/411 भा.द.वि. से सम्बन्धित प्रकाश में आया अभियुक्त राहुल गोस्वामी को चोरी किये गये सामान व नगदी के साथ थाना कटरा बाजार पुलिस टीम द्वारा सुखराज सिंह टेपरा बडी नहर के किनारे से गिरफ्तार कर अभियुक्त राहुल गोस्वामी उपरोक्त को  माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

संक्षिप्त विवरण

मु0अ0स0- 497/2023 धारा 457,380 भा.द.वि दिनांक घटना-- 17/18.10.2023 समय अ0त0 घटनास्थल वादी का घर सुखराज सिंह टेपरा मौजा पहाडापुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा   दिनांक सूचना 18.10.2023 समय 11.26 बजे,   वादिनी श्रीमती श्यामा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद निवासी सुखराज सिंह टेपरा मौजा पहाडापुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा बनाम -अज्ञात चोर

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. राहुल गोस्वामी S/O भवानी प्रसाद  निवासी सुखराज टेपरा पहाडापुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा ।


बरामदगी का विवरण

 1.पायल सफेद धातु 02 अदद 
2. एक चाभी का गुच्छा सफेदधातु  
3. एक चैन पिली धातु 
4. 02 अदद चैन सफेद धातु 
5. एक जोडी वाला सफेद धातु
 6. विछिया सफेद धातु 05 अदद 
7. एक अदद आधार कार्ड  
 8. एक अंगुठी सफेद धातु की 
9. नकद कुल 2630/ रुपया
 
गिरफ्तारकर्ता टीम

01.उ0नि0 श्री धीतेंद्र सिंह 
02.हे0का0 विनय कुमार यादव, 
03.का0 अविनाश उपाध्याय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.