Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


महात्मा गांधी जयंती से पहले स्वच्छता का चलाया अभियान

स्वच्छ व सुंदर गांव का संकल्प लेकर किया गया पौधरोपण

-महात्मा गांधी जयंती से पहले स्वच्छता का चलाया अभियान
-सड़क किनारे पौधरोपण कर स्वच्छता का दिया संदेश


 गोण्डा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से ठीक एक दिन पहले सड़क किनारे पौधरोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्चच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में गांव के पूर्व प्रधान पुत्र ने दर्जनों पौधरोपण कर स्वच्छ व सुंदर गांव का संकल्प लिया।
रविवार को स्चच्छता पखवाड़ा के तहत जिले के गोविंद पारा गांव में पूर्व प्रधान मनोज द्विवेदी के पुत्र आनंद द्विवेदी ने गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ मिल अशोक के पेड़ का पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के स्लोगन को साथ लेकर गांव को स्वच्छ बनाना है। उनका कहना है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है। ऐसे में उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सभी ग्रामवासी मिलकर गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प ले रहे है। उन्होंने स्वच्छ रहने व अपने आस पास के स्थानों को साफ सुथरा रखने एंव अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सचेत रहने की अपील किया।  वृहद स्तर पर श्रमदान करते हुए पौधरोपण कर आस पास के वातावरण एंव पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर राम सागर यादव, धनीलाल साहू, कृपा साहू, अनिल साहू, राम सिंह पप्पू, सागर वर्मा, विनय पाठक, धीरज मिश्रा, कुलदीप मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.