प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल मैजापुर में लगाया गया रक्तदान शिविर
गोंडा/जनपद गोंडा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड इकाई मैजापुर परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष में दिनांक 17 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई मैजापुर परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन चीनी मिल्स के सहायक प्रबंधक ( मानव संसाधन एवम प्रशासन )नरेंद्र उपाध्याय एवम डॉक्टर सोएब इकबाल ,ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय गोंडा की टीम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ किया
रक्तदान शिविर में चीनी मिल्स के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया लगभग 50 मिलीलीटर रक्तदान किया जिससे अनेकों लोगों की आपात काल की स्थित में जान बचाई जा सके इस मौके पर उपस्थित डाक्टर ओ पी सिंह ने रक्तदान करने के फायदे बताए और बताया की रक्तदान करने से अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है इस दौरान रक्तदान शिविर में नवनीत कर,राज नारायण पांडे,सुमंता दास राय ,एवम सौरभ गुप्ता आदि मैजापुर मिल्स के रक्तदान शिविर में उपस्थित रहे
