Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*मारपीट करने के 04 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*



*मारपीट करने के 04 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षो को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.09.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट करने के 04 नफर वांछित अभियुक्तगण 01. मो0 रफीक 02. मो0 सद्दाम 03. मो0 ननके उर्फ मो0 अजीज व 04. मो0 शकील को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने एक राय होकर दिनांक 31.08.2023 को जमीनी विवाद के चलते वादी, ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान के पति को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डो से मारा पीटकर घायल कर दिया था। जिससे ग्राम प्रधान की दवा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. मो0 रफीक पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी जनाबनकट मौजा सीरबनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. मो0 सद्दाम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी जनाबनकट मौजा सीरबनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
03. मो0 ननके मो0 मुनीर निवासी जनाबनकट मौजा सीरबनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
04. मो0 शकील पुत्र मो0 रफईक निवासी जनाबनकट मौजा सीरबनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0स0 291/2023 धारा 323,504,506,147,304 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 अवधेश यादव मय टीम थाना धानेपुर गोण्डा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.