Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बस दुर्घटना में कई घायल,दो की मौत,घायलों को भेजा गया ट्रामा सेंटर

बस दुर्घटना में कई घायल,दो की मौत,घायलों को भेजा गया ट्रामा सेंटर

 


गोण्डा - बाराबंकी जिले के मसौली थानाक्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे अंतर्गत बिंदौरा चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे कई यात्रियों के घायल होने तथा दो यात्रियों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही प्राइवेट बस जाकर खड़े ट्रक से भिड़ गई, जिससे हादसे में बस में सवार करीब कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और दो यात्रियों की हुई मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें एक मृतक की पहचान कंजेमऊ निवासी अवधराज शुक्ला के रूप में हुई है और दूसरे की शिनाख्त आलोक  शुक्ला बहराइच के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। तीन लोगो का इलाज नया गांव के अस्पताल में चल रहा है तो वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगो को बेहतर इलाज हेतु लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.