*थाना कटरा बाजार पुलिस नें 01 वर्ष पूर्व से गुमशुदा वृद्ध को उनके परिजनों को ढूंढकर किया गया सुपुर्द परिजनों नें खुशी जाहिर करते हुए जताया आभार---------*
*संक्षिप्त विवरण* -- श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय, *श्री अंकित मित्तल द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखनें हेतु प्रभावी पैदल गस्त/रात्रि गस्त करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। महोदय के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री करुणाकर पाण्डे के कुशल निर्देशन में कटरा बाजार पुलिस द्वारा दिनांक 19.08.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक गुमशुदा व्यक्ति इधर उधर घूमता दिखाई पड़ा । जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *जगदीश लोहरा पुत्र अलध लोहरा निवासी ग्राम सलैया पो0 सलैया थाना हैरहन जिला लातेहार झारखंड* बताया जो करीब 1 वर्ष पूर्व अपने घर से काम करने आया था और रास्ता बिझड़ कर इधर उधर घूम फिर रहा था। यूपी पुलिस द्वारा संचालित संसाधन का प्रयोग करके गुमशुदा जगदीश उपरोक्त के परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना पाकर दिनांक 21.08.2023 को गुमशुदा जगदीश उपरोक्त को उनके पुत्र जगमोहन लोहार ,भतीजा नेपाली लोहार, व भाई परमेश्वर लोहारा आये जिनको सुपुर्दगी में दिया गया और हिदायत किया गया की वह गुमशुदा जगदीश उपरोक्त को सकुशल घर ले जायेंगे और देखभाल करेंगे। अपने पिता जी को सकुशल पाकर उनके पुत्र नें खुशी जाहिर करते हुए गोण्डा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया।
🚨🚨🚨 *गुमशुदा का विवरण*🚔🚔🚔
1. *जगदीश लोहरा पुत्र अलध लोहरा निवासी ग्राम सलैया पो0 सलैया थाना हैरहन जिला लातेहार झारखंड*
*प्रभारी निरीक्षक*
*थाना कटरा बाजार*
*जनपद गोण्डा*
