Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

*हमला करने का आरोपी गिरफ्तार-* 



गोण्डा  जनपद थाना क्षेत्र वजीरगंज की पुलिस द्वारा रात्रि गेस्ट के दौरान शुभम पुत्र चंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम अचलपुर की दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग गोंडा-अयोध्या पर स्थित है।पत्नी के साथ सो रहे थे।कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गर्दन पर चाकू से वार कर दिया था। घायलावस्था में उनको तत्काल सीएचसी वजीरगंज में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल गोण्डा रिफर कर दिया।सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज ने अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था।उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल द्वारा आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के सख़्त निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज 18 अगस्त को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर प्रकाश में आए आरोपी अभियुक्त दीपक सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई ।गिरफ्तार अभियुक्त,दीपक सिंह पुत्र महादेव सिंह निवासी ग्राम अचलपुर थाना वजीरगंज पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया।मु0अ0स0 389/23 धारा 307 भादवि थाना वजीरगंज।गिरफ्तार कर्ता टीम में रहे 
 उ0नि0 अनिरुद्ध यादव मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.