महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
गोंडा जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की वर्ष 2009 में छूटे हुए इंक्रीमेंट की समस्या को लेकर प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी से मिलकर पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि गोंडा जनपद में वर्ष 2009 में 12 फरवरी को 1800 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी जुलाई 2009 में हम लोगों को इंक्रीमेंट मिलना था जो विभाग की लापरवाही के चलते हम लोगों को नहीं दिया गया प्रकरण को गंभीरता से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने निदान कराने का आश्वासन दिया
