जनपद बलरामपुर में कार्यदाई संस्था लोक सेवा मिशन द्वारा जनपद के सभी गांव में पहुंचकर वृक्षारोपण करा रही है तथा जल संरक्षण से होने वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं सरकार द्वारा वृक्षारोपण के लिए अधिक से अधिक सहभागिता निभाने के लिए सभी विभागों को प्रेरित कर रही है इसी के तहत लोक सेवा मिशन द्वारा विगत दिनों विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कोइलिहा के मजरा भालुहिया के लोगों के साथ वृक्षारोपण किया इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक विपिन पाण्डे, मनीष पाण्डे के द्वारा लोगों को बताया गया की वृक्ष लगाना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि जिस तरह हम पानी तथा सांस के बिना जीवित नहीं रह सकते उसी तरह वृक्ष हमारे लिए अति उपयोगी है क्योंकि वृक्ष में ऑक्सीजन मिलता है फल मिलता है लकड़ी मिलता है तथा वृक्ष लगाने से मानसून आता है उससे हमें पानी की जरूरत पूरी होगी इसलिए हमें वृक्ष लगाना चाहिए जिससे हमें खुद फायदे के साथ-साथ पशु पक्षी राहगीर आदि तमाम लोगों को राहत मिलती है।
