गोंडा /जनपद गोंडा के कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम नारायनपुर माझा के मजरा पूरे चाइन पुरवा निवासी अनारा पत्नी रामअनुज की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें सोनू, मनोज व रामबहादुर निवासी ग्राम नारायनपुर माझा पूरे चाइन पुरवा का नाम शामिल है। आरोप है कि बीते 4 जुलाई को खेत चराने को लेकर आरोपी उसे गाली देने लगे मना करने पर घर में घुसकर लाठी, डंडा से मारने लगे। उसे बचाने पहुंचे उसके पुत्र राजेश की तीनों लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है की हल्ला गुहार करने पर तीनो लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।