Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पति सहित पांच के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित सहित अन्य धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज


गोंडा जनपद गोंडा के थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम सेमरा गोंडवा डीहा निवासी जहरुन्ननिशा की तहरीर पर गोंडा स्थित महिला थाने की पुलिस ने पति के साथ 5 लोगों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें पति सज्जाद हुसैन, ससुर शहादत अली, सास रजिया, ननद निशा, व देवर अनीश निवासी ग्राम सेमरा गोंडवा डीहा का नाम शामिल है।

तहरीर में कहा गया है कि 28 मार्च 2022 को उसकी शादी सज्जाद हुसैन के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में 5,10,000 रूपये नकद, फर्नीचर, जेवरात, कपड़े, बर्तन, घरेलू सामान, इलेक्ट्रिक सामान देकर उसे विदा किया था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के तुरंत बाद ससुराल वाले कम दहेज मिलने की बात कहने लगे। और बुलेट मोटरसाइकिल व सोने की चैन बतौर दहेज मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। उसके मना करने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।

विवाहिता के अनुसार उसने मायके जाकर सारी कहानी सुनाया, जिस पर मायके वाले उसे समझा-बुझाकर वापस ससुराल भेज दिए। ससुराल वालों का प्रताड़ना सहकर वह किसी तरह अपना जीवन बिता रही थी। कि उसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। जिससे ससुराल वाले नाराज होकर उसे मारपीट कर बुरी तरह तरह प्रताड़ित करने लगे। यही नहीं घर में कैद रखकर 2 दिन तक खाना पानी नहीं दिया। बीते 28 फरवरी को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। महिला थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.