थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा एक नफ़र अभियुक्त को 1.180 kg अवैध नाजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार
महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय श्री आकाश तोमर द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/ बेचनें में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया कर्नलगंज के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री करूणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अरुण कुमार गौतम मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तजम्मूल उर्फ तमंचे को 1.180kg अवैध नाजायज गांजा के साथ ग्राम भटपुरवा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 367/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त तजम्मुल उर्फ तमंचे को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
