कटरा बाजार गोंडा। थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम देवापसिया निवासी चिंताराम, सिपाही लाल, बावन, दिनेश, बुद्धू रोहित कुमार व विकास की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध धारा 506,406 तथा 420 में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें ठेकेदार महफूज व लुकमान निवासी देवापसिया थाना कटरा बाजार का नाम शामिल है। आरोप है कि शेव की भराई के लिए ठेकेदार महफूज व लुकमान 20,000 रूपये प्रतिमाह व खाना, खर्चा देने की बात कह कर सातों लोगों को जम्मू-कश्मीर ले गए थे। सातो लोगों से 4 माह 15 दिवस कार्य करवा कर वापस गांव ले आये। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर दोनों लोग गाली देते हुए जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना कराई जा रही।