*कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ..*
रिपोर्ट/महेश गोस्वामी
गोण्डा अधीक्षक महोदय श्री अंकित मित्तल द्वारा धोखाधडी करके सम्पत्ति अर्जित करने वाले आभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया कर्नलगंज कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री करूणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में आज दिनाकं 21.07.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 398/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 आई.पी.सी. से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त पिंटू पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना हजूरपुर जनपद बहराइच आयु 45 वर्ष कटरा बाजार पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
संक्षिप्त विवरण--* मु.अ.सं. 398/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 आई.पी.सी, दिनांक सूचना- 01.10.2022, दिनांक घटना-19.05.2022 वादी- श्री राघव राम शुक्ला पुत्र बच्छराज निवासी ग्राम बरांव पठकनपुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. पिंटू पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना हजूरपुर जनपद बहराइच आयु 45 वर्ष ।
*गिरफ्तारकर्ता टीम--*
1. उ0नि0 श्री सरफराज खान
2. कां0 संदीप यादव
3. कां0 माधवेश तिवारी
*प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार गोण्डा*
