Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जिला पंचायत की बैठक संपन्न*

 
जिला पंचायत की बैठक संपन्न*
       महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 

  मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत, गोण्डा की अध्यक्षता में जिला पंचायत: गोण्डा की सामान्य बैठक आहूत की गई जिसमें जिला पंचायत, गोण्डा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2022 2023 का रू० 87,39,63,364.00 एवं वित्तीय वर्ष 2023 –2024 का मूल बजट रु० 50,89,90,850.00 का सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। पंचम राज्य वित्त आयोग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023–2024 हेतु परिसम्पत्ति एवं रख रखाव, अनुरक्षण एवं नवनिर्माण हेतु रू० 20,60,28,000.00 तथा पन्द्रहवाँ वित्त आयोग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023–2024 हेतु टाइड मद में नाला, अमृत सरोवर, शौचालय आदि हेतु रूप 15,54,93,800.00 एवं अनटाइस मद में सम्पर्क मार्गो हेतु रू0 10,36,64,000.00 की कार्ययोजना सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-2024 की ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत की समेकित विकास योजना भी अनुमोदित की गई। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2023–2024 के मनरेगा योजनान्तर्गत 65.36.455 मानव दिवस व लेबर बजट 23,20,40,418.00 का सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर श्री प्रतीक भूषण शरण सिंह मा० विधायक सदर, श्री बावन सिंह मा० विधायक कटरा बाजार श्री अजय सिंह मा० विधायक करनैलगंज, श्री अवधेश कुमार सिंह उर्फ मन्जू सिंह मा० सदस्य विधान परिषद, गोण्डा / बलरामपुर श्री अमरीश दत्त सिंह, श्री महेन्द्र सिंह, श्री अनवर शकील, श्री ई० चन्द्र प्रकाश सिंह श्री मनोज शुक्ला, श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीमती रीतू पासवान, श्रीमती अंकिता सिंह, श्रीमती अनामिका सिंह श्रीमती इन्द्रावती श्रीमती मालती देवी आदि मा० सदस्यगण जिला पंचायत, मात्र प्रमुखगम क्षेत्र पंचायत मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव श्री राजेश कुमार चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.