बिहार/जहां एक तरफ बिहार सरकार शराब को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है वहीं बिहार के पूर्णिया जिला के कस्बा विधानसभा क्षेत्र 58 के वार्ड नंबर 22 के नदी के किनारे बसे वार्ड में शराबियों का जमकर जमावड़ा लगता है तथा शराबी हुड़दंग मचाते हुए आते जाते लोगों पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आते हैं वहीं पर एक पत्रकार के घर के सामने दारू पीकर सट्टेबाजी तथा गंदे गंदे गाली गलौज कर रहे हैं तथा थाना क्षेत्र कस्बा में दारू बेचने का धंधा जोरों पर है लेकिन पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से इस पर लगाम लगना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है पुलिस प्रशासन की जानकारी होते हुए भी कोई एक्शन नहीं ले रहा है
