Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नाबालिग ने दरोगा पर धमकी देने का लगाया आरोप

प्रभात लाइव न्यूज से महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 
नाबालिग ने दरोगा पर धमकी देने का लगाया आरोप 

मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत  


कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुरसड़ी निवासी नाबालिग शिवम ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से कोतवाली को ऑन लाइन तहरीर भेजा है। जिसमें कहा गया है कि बीते 24 अगस्त की शाम करीब पांच बजे हल्का दरोगा तीन सिपाहियों के साथ अपनी कार से उसके ईंट प्लांट पर पहुंचे और बिना किसी कारण के उसे तरह तरह की धमकी देते हुये मारने को कहने लगे। आरोप है कि दरोगा ने उसे नेता बनने की बात कहते हुये कहा कि अपना सारा मामला सुलह कर लो नही तो घर के अंदर से गांव के लोगों की नाली निकलवा देने व जेल भेज देने की धमकी दी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने बीते 29 अप्रैल को उसके माता-पिता को गाली देते हुये घर मे घुसकर मारा पीटा था। जिसमें उसके मां की तरफ से एनसीआर भी दर्ज है। नाबालिक किशोर का आरोप है कि दरोगा की गतिविधियों से लगता है कि दरोगा विपक्षियों से मनचाहा लाभ अर्जित करके डरा धमका कर सुलह करवाने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज से उनके सीयूजी नंबर पर फोन करके जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.