Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


फर्जी मार्कशीट लगाकर गुरु जी बन गए प्रधानाध्यापक यह है करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र का हाल

*फर्जी मार्कशीट लगाकर गुरु जी बन गए प्रधानाध्यापक यह है करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र का हाल*
शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज नगर में एक प्रधानाध्यापक फर्जी मार्कशीट लगाकर कई सालों से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है इसकी जानकारी जब हुई कि एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई एक्ट के तहत प्रधानाध्यापक के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मांग की गईऔर प्रमाण पत्र जब उपलब्ध हुआ तो बीए की मार्कशीट में साफ साफ जाहिर है कि मार्कशीट में ना तो पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर हैं और न ही मोहर और तो और उप कुलसचिव महोदय के हस्ताक्षर भी जांच के घेरे में अब जांच का विषय यह है कि विभाग जांच करवाता है या सेटलमेंट करके बच्चों वह नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा और उनके भविष्य को अंधकार मय बनाएगा या फिर प्रधानाध्यापक से उनके करें कराए कार्यों का रिकवरी करवाएगा ।अब यहां बात आती है कि जिस मेडिकल ऑफिसर ने इस शैक्षिक प्रमाण पत्र को अटेस्ट किया उसने भी मार्कशीट देखे बिना अटेस्ट कर दिया या फिर उसके साथ भी कोई खेल हुआ है जिस मेडिकल ऑफिसर ने प्रमाण पत्र को अटेस्ट किया है क्या हस्ताक्षर उसी के हैं या किसी और के ये सारे बिंदु को देखते हुए प्रधानाचार्य जी को जांच के घेरे में आने को मजबूर होना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.