Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*डीएम व एसएसपी ने किया गल्लामण्डी का निरीक्षण

*डीएम व एसएसपी ने किया गल्लामण्डी का निरीक्षण*
*मतगणना कार्य की तैयारियों का लिया जायजा*



बहराइच 05 मार्च। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना प्रकिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधान सभावार तैयार किये जा रहे गणना पण्डालों, मीडिया सेन्टर व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार फुलपू्रफ व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस.के. सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ए.के. वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नत प्रताप सिंह, सचिव मण्डी समिति धनन्जय सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.