*नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारः-*
दिनांक 02.03.2022 को थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई थी। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 मनकापुर को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीेकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
01. विकास मिश्रा पुत्र शिवकुमार मिश्रा नि0 मोहल्ला शास्त्री नगर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0-53/22, धारा 376(2)(3),504,506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(1)ब(2), 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय टीम।
