Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अभिषेक गोस्वामी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

अभिषेक गोस्वामी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

चीफ एडिटर महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

गोण्डा- विधानसभा 297 कटरा बाजार की ग्राम पंचायत भीतिहा निवासी डॉक्टर अभिषेक गोस्वामी कई वर्षो से आम आदमी पार्टी की सेवा करते हुये पार्टी को लम्बा समय देने वाले अभिषेक गोस्वामी के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें अहम दायित्व सौंपा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर करनैलगंज तहसील क्षेत्र के भितिहा गाँव निवासी अभिषेक गोस्वामी को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उक्त मनोनयन युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि द्वारा किया गया है। अभिषेक गोस्वामी के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर विजय गोस्वामी जिला सचिव समाजवादी पार्टी, पूर्व मंत्री/सपा प्रत्याशी कर्नलगंज योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कटरा बाजार बैजनाथ दुबे शिवाकांत गोस्वामी, संतोष तिवारी, गोंडा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह, अवधराज गोस्वामी एडवोकेट, प्रिंस कुमार,शिवाकांत गोस्वामी एडवोकेट,विजय बाबा,दिलीप गोस्वामी हर्षित सिंह,समेत अन्य तमाम समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.