Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


चौथे दिन दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन, प्रत्याशियों ने लिए 22 नामांकन पत्र

 शिवा कांत गोस्वामी की रिपोर्ट
गोंडा अब तक लिए 162 नामांकन पत्र*नामांकन के चौथे दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया गया। नामांकन दाखिल करने वालों में सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद जकी व लोक जनशक्ति पार्टी से राजभवन पुत्र स्व0 रामसमुझ ने नामांकन किया।वहीं चौथे दिन भी राजनीतिक दलों द्वारा नामांकन पत्रों को प्राप्त करने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को  नामांकन के चौथे दिन विधानसभा सदर में 02 सेट निर्दलीय, विधानसभा कटरा बाजार हेतु कुल 04 सेट कांग्रेस द्वारा, विधानसभा करनैलगंज हेतु कुल दो सेट निर्दलीय, मनकापुर हेतु 04 सेट जिसमें निर्दल 03 व भारतीय सुभाष सेना 01 सेट, गौरा के लिए 02 सेट निर्दल, मेहनौन के लिए 10 सेट जिसमें कांग्रेस 01 सपा 02, निर्दल 07 सहित कुल 22 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने बताया कि अब तक सातों विधानसभाओं को मिलाकर विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा अब तक कुल 162 सेट नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.