Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्रत्याशियों के दैनिक लेखा रजिस्टर का 20 फरवरी को प्रेक्षक करेंगे मिलान*

*प्रत्याशियों के दैनिक लेखा रजिस्टर का 20 फरवरी को प्रेक्षक करेंगे मिलान*

अजीत कुमार मौर्य बहराइच की रिपोर्ट

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराए जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी, बलरामपुर के समस्त प्रत्याशियों के दैनिक के व्यय लेखा रजिस्टर का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक आर० भूपति द्वारा दिनांक 20 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त व्यय लेखा टीम द्वारा प्रत्याशियों के दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर का शैडो रजिस्टर से मिलान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर के मिलान की तिथि 20 फरवरी को चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अनुपस्थित प्रत्याशी एवं दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत न कर पाने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 20 फरवरी के अलावा 24 फरवरी एवं 28 फरवरी को भी प्रत्याशियों के दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर का मिलान एवं निरीक्षण व्यय प्रेक्षक द्वारा किया जाएगा प्रेक्षक द्वारा किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार के मोबाइल नंबर-8765923661 पर कॉल कर सकते।

जिला सूचना कार्यालय बलरामपुर द्वारा जारी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.