Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जिलाधिकारी गोण्डा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा शहर क्षेत्र में पी0ए0सी0 व भारी पुलिसबल के साथ किया गया फ्लैग मार्च,

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

*विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी गोण्डा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा शहर क्षेत्र में पी0ए0सी0 व भारी पुलिसबल के साथ किया गया फ्लैग मार्च, आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का दिया संदेश, लोगो से बढ-चढकर मतदान में भाग लेने के लिए की अपीलः-*

आज दिनांक 24.02.2022 को जिलाधिकारी गोण्डा उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पी0ए0सी0 व भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च कर आम जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना का एहसास कराया साथ ही यह भी बताया की 27 फरवरी के दिन जनपद में होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने पुरुष/महिला/युवा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने हेतु प्रोत्साहित भी किया साथ ही यह भी बताया कि गोण्डा पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे की सहायता से क्रिटिकल/वर्नेबल मतदान केन्द्रो पर नजर भी रखी जाएगी। 

*इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सदर, प्र0नि0 को0 नगर व पी0ए0सी0 व पुलिस फोर्स के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.