Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


डीएम व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च*

*डीएम व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च*

अजीत कुमार मौर्य बहराइच की रिपोर्ट


बहराइच 31 जनवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तीपूर्वक सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद के मतदाताओं को निर्भीक होकर बिना किसी डर व भय के मतदान करने का सन्देश देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी व एसएसबी के जवानों द्वारा कलेक्ट्रेट से घण्टाघर तक रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से अपील की गयी कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी नागरिक वैक्सीन की दोनो डोज़ अवश्य ले लें। डीएम व एसएसपी ने लोगों को आगाह किया कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है इसलिए सभी लोग कड़ाई के साथ सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का पालन करें। घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
डीएम व एसएसपी ने जनपदवासियों से अपील की कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें। डीएम व एसएसपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी मतदाता को डराने, धमकाने, प्रलोभन, भय अथवा दबाव से मतदान को प्रभावित करने की चेष्टा करता है तो इसे जिला प्रशासन द्वारा अत्यन्त गम्भीरता से लिया जायेगा और ऐसे लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। डीएम व एसएसपी ने लोगों से अपील की कि सभी लोग निर्भीक होकर 27 फरवरी 2022 को टीका के सुरक्षा कवच के साथ लोकतन्त्र के महापर्व में शान्तिपूर्वक शामिल होकर मताधिकार का प्रयोग करें। डीएम व सएसपी द्वारा पुनः सचेत किया गया कि चुनाव की प्रक्रिया को बाधित करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल व संसाधन उपलब्ध है।  रूट मार्च की विशेषता यह रही कि रास्ते में जिलाधिकारी ने कई लोगों से टीकाकरण कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि यदि परिवार में कोई सदस्य छूटा हो तो उसका तत्काल टीकाकरण अवश्य करा दें। रूट मार्च के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने मॉ के साथ जा रहे 02 बच्चों को टॉफी भी गिफ्ट की।  


बहराइच से जिला संवाददाता अजीत कुमार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.