Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कर्नलगंज/एक बार फिर हुआ लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
कर्नलगंज /एक तो वैसे ही तहसील कर्नलगंज चर्चा की विषय रही है दूसरी तरफ आए दिन रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा हैअभी विगत दिनों पिपरी के लेखपाल का वीडियो वायरल होने पर कार्यवाही हुई अभियोग तक पंजीकृत हुआ फिर कटरा बाजार का मामला सामने आया जो की अभी ठंडा भी नहीं हुआ की तीसरा वीडियो फिर वायरल हुआ यह वीडियो गोगिया के लेखपाल शिव शरण श्रीवास्तव का हुआ जो की खसरा बनाने के नाम पर पीड़ित से ही पैसा ले लिए जिसका किसीने वीडियो शूट कर लिया वीडियो वायरल कर दिया अब सवाल यह उठता है कि जनपद के तेज तर्रार मुखिया जिलाधिकारी महोदय के होने के बावजूद लेखपाल को कोई कारवाही का दर ही नहीं है वीडियो तहसील कार्यालय की है जहां पर उप जिलाधिकारी मौजूद रहते हैं वहां की वीडियो वायरल हो रही है अब सवाल यह उठता है कि जब तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी है जहां अधिकारी उपस्थित रहते हैं वहां का यह हाल लेखपाल साहब का है तो छेत्र में जाकर गरीब जनता के साथ क्या करते होंगे यह सोचने का विषय है जब इस संबंध में उप जिलाधिकारी करनैलगंज से जरिए दूरभाष संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं था इसकी जांच करा कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.