महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
बलहा/बहराइच। सपा नेता कुन्दन रावत ने 282 विधानसभा क्षेत्र बलहा के ग्रामसभा नोबना,टेपरा में जनसंपर्क किया। वही सपा नेता कुंदन रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान, युवा दलित विरोधी है दलित समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगा बलहा की जनता की है यही पुकार अबकी बार समाजवादी सरकारआगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के नेता कुंदन रावत ने बलहा विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है सपा नेता के द्वारा ग्राम सभा नोबना, टेपरा में झंडा बांधो अभियान चलाया गया इस दौरान सपा नेता कुंदन रावत ने ग्राम सभा के घरों में समाजवादी पार्टी का झंडा बांधा और सपा नेता के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजको से मुलाकात कर पिछली समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है सपा नेता के द्वारा किसानों व ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने को कहा गया है शेखर यादव,रामकुमार रावत,जगदीश रावत,सुरेश मौर्य, सोनू रावत ओर राजेश यादव के साथ काफी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
