Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जिले की छात्रा ने किया जिले का नाम रोशन, बनी गोल्ड मेडलिस्ट

महेश गोस्वामी/अवधराज गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404

सिद्धार्थनगर- बच्चों के लिए शिक्षा बेहत जरूरी है ये उदाहरण आज सभी लोग देते है लेकिन आज के परिवेश में जहाँ शिक्षा का स्तर गिर रहा है वही दूसरी तरफ शिक्षा कई क्षेत्र में ऊंचाइयां भी छु रही है शिक्षा का स्तर इतना महंगा हो गया है कि सभी अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिला पाना संभव नही है लेकिन कुछ अविभावक खुद कष्ट झेल कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देना जरूरी समझते है माँ बाप की इस परेशानी को देखकर बच्चे भी उनके त्याग और बलिदान को समझते हुए शिक्षा ग्रहण करते है जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ाने के साथ साथ परिवार की उम्मीद भी बढ़ती है और जब वही बच्चा अपनी पढ़ाई को टॉप करता है तो माँ , बाप, परिवार, रिश्तेदारों और समाज का नाम भी बढ़ता है साथ ही जिला और प्रदेश भी ऐसे बच्चों पर गर्व महसूस करता है ऐसा ही एक काम जिले की रहने वाली छात्रा ने जिले का मान दूसरे जिले में बढ़ाया।बताते चले कि जिला मुख्यालय के बसडीलिया के निवासी मनोज चौबे की पुत्री प्राची चौबे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बी एस सी बॉटनी की पढ़ाई कर रही थी हायर सेकेंडरी पास करने बाद इस छात्रा ने कुछ कर दिखाने की ठान ली अपनी इसी लगन को लक्ष्य बनाकर प्राची ने दिन रात मेहनत की और पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रही कहते है जिसके इरादे बुलंद हो वो आसमान को भी जमीन पर उतर लाते है अपनी इसी प्रतिभा के दम पर आज इस छात्रा प्राची ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के बी एस सी बॉटनी विषय मे टॉप किया जिसके लिए इस छात्रा को गोल्ड मैडल भी दिया गया प्राची की इस कामयाबी पर उसके घर मे खुसी का माहौल है घर के साथ साथ क्षेत्र की जनता भी उसकी इस कामयाबी पर बधाई दे रहे है मामा, मामी, चाचा, चाची, बाबा, दादी, बुआ सहित सभी ने प्राची को आशीर्वाद दिया वही दूसरी तरफ इस कामयाबी ने जिले का भी मान बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.