Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कर्नलगंज- जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण,धान क्रय केन्द्र पर मिली कमियाँ, प्रभारी को कड़ी चेतावनी


महेश गोस्वामी/अवधराज गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404



करनैलगंज/गोण्डा - शनिवार को जिलाधिकारी मारकंडेय शाही ने करनैलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत करनैलगंज में कई विभागों का औचक निरीक्षण किया,इस दौरान उनके साथ , उपजिलाधिकारी हीरालाल यादव व जिला विपडन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा , सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। सबसे पहले डीएम ने करनैलगंज मंडी परिषद स्थित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया तो वहाँ की खामी देखकर लोग हैरतअंगेज रह गये। निरीक्षण के दौरान पता चला कि क्रय केन्द्र प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा 50 किसानों को टोकन आवंटित किया गया है लेकिन रजिस्टर में उन्होंने मात्र 17 लोगों का ही नाम चढ़ाया है। इतना ही नहीं वहां की अन्य कमियों को देखकर डीएम नाराज हुए। क्रय केंद्र की स्थिति को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा केन्द्र प्रभारी पर एफआईआर की कड़ी चेतावनी देते हुये सुधर जाने की नसीहत दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.