महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
बहराइच/सरकार द्वारा सब पढ़े सब बढ़े को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है की नाबालिक बच्चों से काम न करवाया जाए उनको स्कूल भेजा जाए पढ़ लिख कर के कुछ कर सकें सरकार पढ़ाई के नाम पर हर संभव बच्चो की मदद करती है बच्चों को यूनिफॉर्म मिड डे मील कापी किताब तक मुहैया कराती है परंतु जनपद बहराइच के विकास खंड पंचायत तेजवापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत यादवपुर जहां पर बारह साल से लेकर के सोलह साल तक के बच्चे मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य करते दिखे जब बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दो दिन से हम कटाई का कार्य कर रहे हैं जब संबंध में ग्राम प्रधान से जरिया दूरभाष वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि यह बच्चे अपने पिता के जगह पर कार्य कर रहे हैं इनके पिता कहीं गए हैं परंतु जब ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश यादव से जरिया दूरभाष वार्ता हुई तो उन्होंने अवकाश का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया जिस संबंध में मंडल के जिम्मेदार अधिकारी उप श्रम आयुक्त रंजना केसरवानी से बताया गया तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
