Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा में एक लाख से अधिक कामगारों ने बनवाया ईश्रम कार्ड -डीएम

असंगठित क्षेत्र के कामगारों से डीएम की अपील, जल्द बनवाएं ई श्रम कार्ड*
जिलधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया है कि जनपद में 8 लाख 89 हजार कर्मकारों का पंजीयन कराने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष अब तक एक लाख ग्यारह हजार से अधिक कर्मकारों द्वारा पंजीयन करा कर ईश्रम कार्ड प्राप्त किया जा चुका है जबकि 7 लाख 77 हज़ार कर्मकारों का पंजीयन अभी कराया जाना शेष है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आंगनबाड़ी सहायिकाएं,रसोइया, मनरेगा श्रमिक तथा श्रम विभाग में पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों व अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों जो अपना काम करते हैं जैसे खेतिहर मजदूर,धोबी,दर्जी रेहडी वाले,खोमचे वाले का ईश्रम कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले कामगारों को प्रधानमंत्री जी की ओर से दो लाख रुपए का जीवन बीमा, आरोग्य (गोल्डन कार्ड) तथा किसी भी आपदा के दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने से कामगारों को अन्य प्रकार के भी लाभ प्राप्त होगें। इसलिए असंगठित क्षेत्र के कामगार पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें। ईश्रम पोर्टल पर कामगार स्वयं या जनसुविधा केंन्द्र पर आधार व बैंक पासबुक ले जा कर पंजियन करा के ईश्रम कार्ड प्राप्त कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.