Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*प्रधान की मनमानी के चलचे नहीं मिल रहा पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ**


*बहराइच जिले के विकासखंड जरवल ग्राम पंचायत लखवापुर बहरैचा का जहाँ पर पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास आज तक नही दिया गया है। वर्तमान समय में छप्पर मे रहने वाले पात्र लाभार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, प्रधान मस्त जनता त्रस्त नजर आ रही है।जब मीडियाकर्मी दिनेश कुमार पत्रकार ने ग्राम पंचायत लखवापुर बहरैचा के ग्रामीणो की समस्याएं सुनी तो पात्र लाभार्थियों ने बताया की हमारी जब से शादी हुईं है तभी से छप्पर मे गुजर बसर करना पड़ रहा है लेकिन प्रधान ने वादे तो कई बार किए मगर आज तक हमको प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहींं दिया गया है जिससे हमको वर्तमान समय में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जहां पर एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को प्रधानमंत्री जैसी योजनाओ को सुचारु रूप से ग्राम पचांयततो मे लागू कर रही है तो वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि घूस लेने के चक्कर मे गरीबों के नाम उनके लिस्टो से काटने का काम कर रहे हैं। अगर ऐसा ही प्रधान की मनमानी चलती रहेगी तो सरकार के वादे झूठे साबित होंगे और पात्र लाभार्थियों को 2022 तक भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहींं मिल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.